Home » 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव आज, दांव पर दिग्गजों की साख
दिल्ली-एनसीआर

5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव आज, दांव पर दिग्गजों की साख

9 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली। देश के तीन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए मतदान होगा। इन सभी सीटों पर वोटों की गिनती शुक्रवार को होगी। जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावडी, पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटें तथा असम की नागांव लोकसभा सीट शामिल हैं।

सीएम विजय की पहली चुनावी परीक्षा

तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के लिए पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा मानी जा रही है। उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के गठन के महज दो साल बाद, अप्रैल में हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर वे सत्ता में आए थे।

ये दोनों सीटें तब खाली हुई थीं जब मदुरंतकम से AIADMK विधायक मरगथम कुमारवेल और धारापुरम से पी. सत्यभामा ने इस्तीफा देकर TVK का दामन थाम लिया था। अब TVK ने इन्हीं दोनों को अपना उम्मीदवार बनाया है।

मदुरंतकम में 27 और धारापुरम में 30 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की DMK, AIADMK और CPI ने भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।

बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर पर सबकी नजरें

पश्चिम बंगाल में सबसे दिलचस्प मुकाबला नंदीग्राम में है। यह सीट शुभेंदु अधिकारी के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी, जो अब राज्य में BJP के पहले मुख्यमंत्री हैं। अधिकारी ने अप्रैल के चुनाव में भवानीपुर से ममता बनर्जी को हराया था और नंदीग्राम सीट भी जीती थी, लेकिन उन्होंने भवानीपुर का प्रतिनिधित्व चुना। BJP ने यहां से हसीरानी रथ को मैदान में उतारा है।

Search