Home » जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान CAPF जवान पर चाकू से हमला
दिल्ली-एनसीआर

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान CAPF जवान पर चाकू से हमला

नई दिल्ली।  SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन लगातार जारी है। बीते 2 अक्तूबर से लेफ्ट से लेकर कांग्रेस तक लगातार प्रोटेस्ट कर रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं।

इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। हालांकि, इस प्रदर्शन के दौरान ऐसी घटना देखने को मिली जिसने हर किसी को हैरान कर के रख दिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, जंतर-मंतर पर NSUI के प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री फोर्स के एक जवान पर चाकू से हमला किया गया है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर NSUI के प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री फोर्स के एक जवान के ऊपर चाकू से हमला किया गया। इस हमले का आरोप NSUI के एक कार्येकर्ता पर लग रहा है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।

अब तक मामले में क्या कार्रवाई हुई?

ANI की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने इस घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ANI ने बताया- “नई दिल्ली जिला पुलिस उस घटना के सिलसिले में कानूनी कार्रवाई कर रही है जिसमें कथित तौर पर CAPF के एक जवान को धारदार चीज से हमला किया गया था। घायल CAPF जवान का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण (MLC) किया जा रहा है।”

Search