Home » फूले कांस सकल महि छाई, वर्षा विगत शरद रितु आई… मानसून की विदाई का मिला संदेश
कोरबा छत्तीसगढ़

फूले कांस सकल महि छाई, वर्षा विगत शरद रितु आई… मानसून की विदाई का मिला संदेश

कोरबा। जिले के मैदानी क्षेत्र स्थित नदी-नाले किनारे और खेतों के मेड़ में कांस के फूल खिल गए हैं। इससे लगता है मानो धरती ने सफेद चादर ओढ़ ली है। कांस की फूलों का खिलना यह संकेत है कि मानसून विदा हो रहा है और गुलाबी ठंड और त्यौहारों का मौसम शुरू होने वाला है। कांस का खिलना प्रकृति में बदलाव का संकेत माना जाता है। उरगा-चांपा, दर्री मार्ग के किनारे से गुजरने वाले लोगों को हर रोज सफेदी की चादर नजर आती है। कांस के फूल भादो लगने के बाद खिलाना शुरू हो जाता है। इसके बाद बारिश की रफ्तार कम हो जाती है।

Search