वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कोरबा। रात के अंधेरे में बालको मार्ग से गुजर रहे वाहन चालक के सामने अचानक एक रहस्यमयी जानवर सड़क पर आ गया। वाहन की रोशनी पड़ते ही उसकी दो चमकती आंखें अंधेरे में बेहद डरावनी नजर आईं। अचानक सामने आए जानवर को देखकर चालक ने गाड़ी रोक दी।
कुछ देर तक जानवर सड़क के आसपास मंडराता रहा और फिर अंधेरे में गायब हो गया। इस दौरान पूरे घटनाक्रम का वीडियो कैमरे में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में जानवर की आंखें लाल चमकती नजर आ रही हैं, जबकि उसके शरीर का आकार पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि लोग इसे लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। हालांकि वीडियो के आधार पर जानवर की प्रजाति की पुष्टि नहीं हो सकी है। बालको मार्ग पर रात के समय वन्य क्षेत्र से सटे हिस्सों में इस तरह वन्यजीवों की आवाजाही लोगों के लिए कौतूहल के साथ-साथ सतर्क रहने का संकेत भी है।
टूडे स्टूडियो समाचार और वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।







