बिपाशा बसु ने एक न्यूट्रिशन प्रोडक्ट से जुड़ी फूड-सेफ्टी की समस्या पर चिंता जताई है। उन्होंने गुरुवार, 10 सितंबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्हें एक प्रोडक्ट के अंदर छोटे-छोटे कीड़े मिले।
उन्होंने इस वीडियो में महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग भी किया है और उनसे अपील की कि इस तरह के मिलावट के मामले में वे मदद करें। एक्ट्रेस ने तुकाराम मुंढे से मिलावटी और खराब प्रोडक्ट्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। इसके पहले श्वेता तिवारी के ऑनलाइन ऑर्डर किए गए ड्रिंक से एक कॉकरोच निकला था और उन्होंने भी महाराष्ट्र एफडीए कमिश्नर से इस लापरवाही पर कार्रवाई करने की अपील की थी।







