Home » किराये के मकान में रहने वाली युवती का मिला शव, युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ रायपुर

किराये के मकान में रहने वाली युवती का मिला शव, युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के काली नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां किराए के मकान में रहने वाली युवती का शव क्षत-विक्षत स्थिति में बरामद किया गया है।युवती के सिर और हाथों में है चोट के निशान है। सूत्रों के मुताबिक युवती की मौत 2 दिन पहले हो चुकी थी। जिसके बाद उसका शव सड़ने वाली स्थिति में आ चुका था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मामला सामने आने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  सूचना मिलने के बाद टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान बसंती यादव के रूप में की गई है। साथ ही इसके साथ जो लड़का वहां मौजूद था, उसका नाम गोपी निषाद है। पुलिस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

Search

Archives