Home » नदी में मिला लापता महिला का शव, क्षेत्र मेें फैली सनसनी
कोरबा

नदी में मिला लापता महिला का शव, क्षेत्र मेें फैली सनसनी

कोरबा। विगत शनिवार से लापता बुजुर्ग महिला का शव सोमवार की सुबह नदी में मिला। क्षेत्र के कुछ लोग नदी की ओर गए हुए थे। उनकी नजर नदी के पानी में लाश पर पड़ी। नदी में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंुची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुचेना निवासी वैसाखू राम की पत्नी कुवरिया बाई उम्र लगभग 60 वर्ष बीते शनिवार को खोलार नदी के समीप स्थित ईंट भट्ठे में काम करने गई हुई थी। देर रात तक वह घर नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढने निकले। इसी दौरान सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने महिला का शव नदी में देखा। खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान लापता महिला के रूप में की। मामले की सूचना कुसमुंडा पुलिस को दी गई। कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नदी से बाहर निकाला गया। पंचनामा उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि नदी पार करते वक्त महिला डूबी होगी। पोस्टमार्टम के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। ज्ञात हो कि इस क्षेत्र में इस तरह के हादसे लगातार हो रहे हैं। कई लोगों की जान जा चुकी है।

Search

Archives