Home » इंदौर एयरपोर्ट पर सोना तस्करी का भंडाफोड़
मध्यप्रदेश

इंदौर एयरपोर्ट पर सोना तस्करी का भंडाफोड़

इंदौर। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट के जरिए चल रहे कथित सोना तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में जांच एजेंसी ने कस्टम विभाग के एक एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट और एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक कर्मचारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों पर अबू धाबी से इंदौर के बीच विदेशी सोने की तस्करी करने का आरोप है। एजेंसी ने इनके पास से 1.02 किलोग्राम 24 कैरेट विदेशी सोना बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.44 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, यह सोना सोमवार रात अबू धाबी से इंदौर पहुंचने वाली एक फ्लाइट के जरिए लाया गया था। जांच एजेंसी को इस मामले में पहले से कुछ इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाई गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि कुछ लोग संगठित तरीके से विदेशी सोने को भारत लाने और उसे बिना वैध दस्तावेजों के बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे।

Search

Archives