Home » यात्री नाव में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, 41 लापता
दुनिया

यात्री नाव में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, 41 लापता

जकार्ता। इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास समुद्र में एक फेरी (यात्री नाव) में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 41 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।

फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासर शहर जा रही थी, तभी यात्रा शुरू होने के कुछ घंटे बाद इसमें आग लग गई।

इंडोनेशिया की सर्च और रेस्क्यू एजेंसी ने रविवार को एक बयान में कहा कि इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास एक फेरी में आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 41 लोग अभी भी लापता हैं।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जब फेरी में आग लगी, तो उसमें लगभग 250 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। इसके बाद कई जहाजों की मदद से बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया।

एजेंसी के डेटा के मुताबिक, रविवार दोपहर को फेरी में 271 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, आग लगने के बाद कई जहाजों की मदद से बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया। जिनमें से 225 को बचा लिया गया है।

सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि फेरी में आग कैसे लगी। मदुरा द्वीप जावा के उत्तर-पूर्वी तट पर है।

Search

Archives