एक बार फिर से मिडिल ईस्ट में जंग जारी है। अमेरिका ईरान पर हमला कर रहा है, वहीं ईरान भी अमेरिका को निशाना बना रहा है। लगातार एक दूसरे के ठिकानों पर हमले किए जा रहे हैं। हालांकि, इस बीच एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिससे के दुनिया हैरान हो गई है।
दावा किया जा रहा है कि चीन इस जंग में ईरान की मदद कर रहा है। जानकारी के अनुसार, चीन ने पाकिस्तान के रास्ते ईरान को 400 रॉकेट लॉन्चर की सप्लाई की है। इस दावे के सामने आने के बाद मिडिल ईस्ट में जंग के और ज्यादा बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं, अब इन रिपोर्ट्स पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने कहा है कि ये काफी हैरानी की बात होगी।
डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बयान – पाकिस्तान के जरिए चीन से ईरान को 400 रॉकेट लॉन्चर मिलने की खबरों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में बयान दिया। ट्रंप ने कहा- “यह हैरानी की बात होगी। ऐसी चीजें होती रहती हैं। उन्होंने (चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग) मुझसे बहुत मजबूती से कहा था कि वे इसमें शामिल नहीं होंगे। लेकिन उन्हें पता है कि मुझे बहुत निराशा होगी।” इससे पहले ट्रंप ने ईरान पर भीषण हमले की धमकी दी है। जानकारी के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर जोरदार जवाबी कार्रवाई की कसम खाई और कहा- अमेरिका उन्हें “बुरी तरह से कुचल देगा।” ट्रंप ने आगे ये भी कहा कि अमेरिका ईरान की बुरी तरह से धुलाई करेगा।