नई दिल्ली। आर्थिक रूप से दिल्ली की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अहम बैठक में बहुप्रतीक्षित ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत राजधानी की पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
1 अगस्त से शुरू होगा पोर्टल, राखी पर मिलेगी पहली किस्त : योजना के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि महिलाओं के सुचारू आवेदन के लिए 1 अगस्त से एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा।







