Home » मौसम विभाग ने मोबाईल पर भेजा अलर्ट, तेज गर्जना और बारिश के साथ चमकने लगी बिजली
कोरबा छत्तीसगढ़

मौसम विभाग ने मोबाईल पर भेजा अलर्ट, तेज गर्जना और बारिश के साथ चमकने लगी बिजली

कोरबा। कोरबा जिले में सोमवार को दिन भर मौसम सामान्य रहा। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। इसके साथ ही शाम 6 बजे के आसपास आईएमडी ने मोबाईल पर तेज बीप के साथ अलर्ट जारी कर दिया। कार्यालय व घरों में रखे सभी फोन एक साथ तेज बीप के साथ बाइब्रेट होने लगे। इसके साथ ही तेज गर्जना और बारिश के साथ बिजली चमकने लगी।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा मोबाइल पर भारी बारिश, तेज आंधी-तूफान और खराब मौसम की चेतावनी के लिए सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्ट भेजा जाता है। यह संदेश फोन पर तेज सायरन या बीप की आवाज के साथ आता है।

अलर्ट की मुख्य बातें

अगले 3 घंटों में भारी बारिश, बिजली कड़कने और 70 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान की आशंका।

तकनीक: यह आपदा चेतावनी प्रणाली राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर काम करती है।

बचाव: अलर्ट मिलने पर खुले स्थानों, कमजोर इमारतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

Search

Archives