Home » दो परिवारों में मारपीट में युवक की मौत, एक ही परिवार के 6 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग-भिलाई

दो परिवारों में मारपीट में युवक की मौत, एक ही परिवार के 6 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या के मामले में एक ही परिवार के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।

पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुंदरापारा जैतखंभ के पास रविवार देर रात दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक परिवार के लोगों ने कोठारी परिवार पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। हमले में लेखराम कोठारी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस ने एक ही परिवार के छह सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
आरोपियों ने बताया कि मृतक लेखराम कोठारी का उनके परिवार से पुराना विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि जेल से छूटने के बाद भी लेखराम लगातार विवाद और गाली-गलौज कर रहा था। मना करने पर दोनों पक्षों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई, जिसमें लेखराम कोठारी की मौत हो गई।

Search

Archives