दुर्ग के सुपेला थाना पुलिस ने लग्जरी कार में मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा), दो मोबाइल फोन सहित एक लग्जरी कार बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख 94 हजार आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
पुलिस ने मो.इम्तियात निवासी केलाबाड़ी दुर्ग और मो. फैजान निवासी तकियापारा दुर्ग को थाना लाकर पूछताछ की गई आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मादक पदार्थ हेरोइन(चिट्टा) को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। आरोपियों द्वारा हेरोइन को बाहर से मांगकर लोकल लोगों तक सप्लाई की बात स्वीकार की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 8.85 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन(चिट्टा), दो नग मोबाइल फोन और एक लग्जरी कार को बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख 94 हजार आंकी गई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।







