Home » थाने से चकमा देकर महिला आरोपी फरार, एसपी का बड़ा एक्शन, 3 पुलिसकर्मी तत्काल सस्पेंड
छत्तीसगढ़

थाने से चकमा देकर महिला आरोपी फरार, एसपी का बड़ा एक्शन, 3 पुलिसकर्मी तत्काल सस्पेंड

बालोद। चोरी के मामले में गिरफ्तार एक महिला आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। कोतवाली थाना परिसर से महिला आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, चोरी के मामले में गिरफ्तार महिला आरोपी को कोतवाली थाने की अभिरक्षा में रखा गया था। शनिवार दोपहर वह मौके का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देते हुए थाने से फरार हो गई। घटना सामने आते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई और उसकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें रवाना कर दी गईं।

पुलिस ने थाने और आसपास के इलाकों में घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक महिला आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका। इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और अभिरक्षा प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

एसपी का सख्त रुख, 3 पुलिसकर्मी निलंबित

घटना की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में गंभीर लापरवाही मानते हुए तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मी हैं।
प्रधान आरक्षक शिवराम धु्रव
आरक्षक उमेश निषाद
महिला आरक्षक पूर्णिमा ठाकुर

फरार महिला की तलाश तेज, विभागीय जांच भी शुरू

फरार महिला आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का दावा है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि आखिर पुलिस अभिरक्षा से महिला आरोपी कैसे फरार हुई और सुरक्षा व्यवस्था में किस स्तर पर चूक हुई। फिलहाल यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Search

Archives