Home » आरजी कर मामला: राज्य प्रयोगशाला में बदले गए विसरा के नमूने, पीड़िता के पिता का बड़ा आरोप
देश

आरजी कर मामला: राज्य प्रयोगशाला में बदले गए विसरा के नमूने, पीड़िता के पिता का बड़ा आरोप

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या मामले में पीड़िता के विसरा नमूने से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता के पिता को मिले एक गुमनाम पत्र में दावा किया गया है कि केंद्रीय जांच एजेंसी और केंद्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला को भेजे जाने से पहले राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में विसरा नमूना बदल दिया गया था। इन आरोपों के आधार पर पीड़िता का परिवार गुरुवार को सियालदह अदालत पहुंचा और मामले की जांच कराने की मांग की।

परिवार ने बताया कि उन्हें एक ही तरह का पत्र दो बार मिला। पहला पत्र 16 मई और दूसरा 23 मई को प्राप्त हुआ। पत्र भेजने वाले ने स्वयं को राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का पूर्व कर्मचारी बताया है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि प्रयोगशाला के तीन अधिकारियों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अथवा तत्कालीन सत्तारूढ़ तृणमूल के निर्देश पर विसरा नमूने की अदला-बदली की। पीड़िता के पिता ने कहा कि पत्र मिलते ही इसकी जानकारी सीबीआई को दे दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Search

Archives