Home » रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर में मां-बेटा सहित तीन की मौत, फ्लाईओवर से नीचे गिरे दो लोग
देश

रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर में मां-बेटा सहित तीन की मौत, फ्लाईओवर से नीचे गिरे दो लोग

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़क़े हुए भीषण सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा सुबह करीब 4.30 बजे फ्लाईओवर के पास उस समय हुआ, जब टनकपुर डिपो की उत्तराखंड रोडवेज बस (यूके07 पीए 2812) नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी और सामने से आ रहे पिकअप वाहन (पीबी65 बीएच 7296) से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे।

सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस, रात्रि अधिकारी और अन्य पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय हरिद्वार पहुंचाया गया। उपचार के दौरान अहान (18) पुत्र शराफत निवासी बड़ापुर, नजीबाबाद तथा एक अज्ञात करीब 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शराफत (42) और उनकी पत्नी शबाना (35) को बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में शबाना ने भी दम तोड़ दिया।

Search

Archives