पुणे/मुंबई । महाराष्ट्र के पुणे में सुबह तड़क़े एक कंपनी की बस गहरी खाई में गिर जाने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई और 18 घायल हैं। कंपनी के ये कर्मचारी राजगढ़ किले पर ट्रेकिंग के लिए एक प्राइवेट मिनी बस में जा रहे थे। ये बस 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। यह ग्रुप शिमायरा ज्वैलरी में काम करता था, जो एक्सपोर्ट के लिए ज्वैलरी बनाती है।
आशंका है कि ड्राइवर ने रात करीब 1.50 बजे पाबे घाट पर तीव्र मोड़ पर गाड़ी से कंट्रोल खो दिया था। बस सड़क़ के बैरियर तोड़ते हुए एक तरफ पलट गई। हादसे में मारे गए दो यात्रियों विले पार्ले के विश्वास सतिम (25) और कांदिवली वेस्ट की रहने वाली ध्वनि ठक्कर (23) को जब मलबे से बाहर निकाला गया तो वे बेहोश थे और बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ड्राइवर जोगेश्वरी के संदीप गायकवाड़ (40) के खिलाफ लापरवाही से मौत का कारण बनने और तेज व लापरवाह ड्राइविंग के लिए एफआईआर दर्ज की गई है।







