महाराष्ट्र के पंढरपुर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग पंढरपुर के रांजनी गाव के निवासी हैं। ये सभी लोग तीर्थयात्रा पर जा रहे थे।
एनसीपी नेता रोहित पवार ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “म्हसवाड़-पंढरपुर मार्ग (तालुका मालशिरस, जिला सोलापुर) पर एक पिकअप गाड़ी के कुएं में गिर जाने से मौतों की खबर बेहद दुखद, हृदयविदारक और स्तब्ध कर देने वाली है। मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि! हम सभी मृतकों के परिवारों के दुख में शामिल हैं। इस दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ-साथ, सरकारी तंत्र को बचाव कार्यों में तुरंत सहायता प्रदान करनी चाहिए!”
म्हसवड-पंढरपूर मार्गावर (ता. माळशिरस, जि. सोलापूर) पिकअप गाडी विहिरीत कोसळून ९ जणांचा मृत्यू झाल्याचं वृत्त अत्यंत वेदनादायी, दुदैवी आणि मन सुन्न करणारं आहे. यातील मृतांना भावपूर्ण श्रद्धांजली आणि जखमी लवकर बरे व्हावेत, ही प्रार्थना! मृतांच्या कुटुंबियांवर कोसळलेल्या दुःखात आम्ही…
— Rohit Pawar (@RRPSpeaks) June 14, 2026







