Home » महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 14 लोगों की मौत
देश

महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 14 लोगों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार 14 जून की देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। सोलापुर के पंढरपुर में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप कुएं में गिर गई। हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मालशिरस तालुका में बड़ा हादसा हुआ है। सोलापुर-पंढरपुर रोड पर तंदुलवाड़ी गांव के पास एक पिकअप कुएं में समा गई। इसमें कई श्रद्धालु सवार थे. हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु पंढरपुर के रांजनी गांव के रहने वाले हैं। सभी लोग भगवान सिद्धनाथ के दर्शन करके अपने घर लौट रहे थे। मृतकों में कई छोटे भी शामिल हैं।

एनसीपी नेता ने व्यक्त किया शोक

एनसीपी नेता रोहित पवार ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ़पंढरपुर मार्ग (तालुका मालशिरस, जिला सोलापुर) पर एक पिकअप गाड़ी के कुएं में गिर जाने से 14 लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद, हृदयविदारक और स्तब्ध कर देने वाली है. मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि! हम सभी मृतकों के परिवारों के दुख में शामिल हैं। इस दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ-साथ, सरकारी तंत्र को बचाव कार्यों में तुरंत सहायता प्रदान करनी चाहिए।

Search

Archives