Home » कुसमुंडा खदान के कोयला स्टॉक में लगी भीषण आग, लाखों टन कोयला जलकर खाक
कोरबा

कुसमुंडा खदान के कोयला स्टॉक में लगी भीषण आग, लाखों टन कोयला जलकर खाक

कोरबा। SECL कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोयला स्टॉक में गुरुवार को भीषण आग लग गई। घटना से SECL को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक बरसात से पहले SECL प्रबंधन कोयले का स्टॉक कर रहा है। इसी 29 नंबर स्टॉक यार्ड में लाखों टन कोयला डंप किया गया था।  दोपहर अचानक कोयले के ढेर से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। भीषण गर्मी और कोयले में मौजूद मीथेन गैस के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

खदान क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कर्मचारियों के मुताबिक हर दो दिन में किसी न किसी स्टॉक में आग लग रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही कोल स्टॉक में स्वतः दहन की घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रबंधन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से नुकसान हो रहा है।

आग लगने की सूचना मिलते ही SECL के दमकल वाहन और पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद भी आग पूरी तरह नहीं बुझ पाई है। संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हालात पर नजर रखे हुए हैं।

आग लगने से लाखों टन कोयला जलकर खाक हो गया है। बरसात से पहले स्टॉक किए गए कोयले का बड़ा हिस्सा बर्बाद हो गया। इससे SECL को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान होने की आशंका है। उत्पादन और डिस्पैच पर भी असर पड़ सकता है। लगातार आग की घटनाओं से SECL की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। गर्मी में कोल स्टॉक की नियमित निगरानी, पानी का छिड़काव और तापमान नियंत्रण के उपाय न होने से घटनाएं बढ़ रही हैं।

Search

Archives