कोरबा। लेमरू थाना अंतर्गत बालको लेमरू मुख्य मार्ग स्थित टाइगर प्वाइंट के समीप एक युवक का शव 200 फिट गहरे खाई में मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नवनीत सिंह के रूप में हुई है। टूके डीजे संचालक कर्मेंद सिह का पुत्र था वही जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सदस्य रोमेश सिंह के भांजे बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नवनीत सिंह 2 जून की रात घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता सताने लगी। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। 3 जून की शाम सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि टाइगर प्वाइंट क्षेत्र की एक गहरी खाई में एक वाहन दिखाई दे रहा। सूचना मिलने पर बालको पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। वहीं रात में परिजनों और अधिवक्ता साथियों ने भी युवक की खोजबीन की, लेकिन अंधेरा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह पुनः तलाश अभियान चलाया गया । इस दौरान करीब 200 फीट गहरी खाई में एक शव दिखाई दिया। आशंका जताई जा रही है कि वाहन दुर्घटना के कारण युवक खाई में गिर गया होगा, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि एक युवक की लापता होने की सूचना के बाद से पुलिस तलाश में जुटी थी। बरामद शव देखकर ऐसा लगता है लगता है कि दो तीन दिन पहले का है, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।







