Home » एमडी ड्रग्स बनाने की यूनिट पकड़ी, 74 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त
देश

एमडी ड्रग्स बनाने की यूनिट पकड़ी, 74 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त

मुंबई। साकीनाका पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात के नर्मदा जिले में मेफेड्रोन ड्रग्स बनाने वाली एक अवैध यूनिट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 20.141 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 74.46 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स और उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

यह पूरा मामला एक महिला कैब ड्राइवर की गिरफ्तारी से शुरू हुआ, जिसके बाद ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने 21 मई को अंधेरी ईस्ट के साकीनाका इलाके में रहने वाली 26 वर्षीय महिला कैब ड्राइवर मुस्कान समीर खान को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 101 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया था, जो कथित तौर पर बिक्री के लिए रखा गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुस्कान ऐप-बेस्ड एग्रीगेटर सेवाओं से जुड़ी हुई कैब ड्राइवर के तौर पर काम कर रही थी। इसी पूछताछ में आगे की कडिय़ां जुड़ती गईं और एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा हुआ।

पुलिस के अनुसार, मुस्कान 2023 में एक पब में मुंब्रा निवासी 56 वर्षीय वजहुल कमर अबुल वफा चौधरी उर्फ पप्पू के संपर्क में आई थी। जांच अधिकारियों का कहना है कि पप्पू ने मुस्कान को ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क में शामिल किया था। उसका मानना था कि एक महिला कैब ड्राइवर पर पुलिस की नजर कम रहेगी, जिससे ड्रग्स की सप्लाई आसानी से की जा सकेगी।

इसके बदले में उसे मोटी रकम देने का वादा किया गया था। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि यह नेटवर्क धीरे-धीरे फैलता गया और गुजरात तक इसकी कड़ी जुड़ गई। इसी आधार पर पुलिस ने नर्मदा जिले में स्थित अवैध बनाने वाली यूनिट पर छापा मारा और भारी मात्रा में ड्रग्स व निर्माण सामग्री बरामद की। अधिकारियों के अनुसार, जब्त किया गया 20.141 किलोग्राम ड्रग की एक बड़ी मात्रा है और इसकी बाजार में कीमत लगभग 74.46 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई को ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Search

Archives