Home » 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, NDRF और SDRF की टीम कर रही रेस्क्यू
देश मध्यप्रदेश

70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, NDRF और SDRF की टीम कर रही रेस्क्यू

उज्जैन। उज्जैन के बड़नगर तहसील के झलारिया में खेलते समय 3 साल का एक बच्चा भागीरथ बोरवेल में गिर गया। यह घटना गुरुवार की रात करीब 7 बजे की बताई जा रही है। बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के अनुसार भोपाल से एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। जो हरदा, इंदौर और उज्जैन की एसडीआरएफ टीम के साथ जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। जेसीबी मशीनों की मदद से बचाव अभियान जारी है।

70 फीट गहराई में फंसा है भागीरथ

एनडीआरएफ की टीम के अनुसार भागीरथ करीब 70 फीट गहराई में फंसा है। उस तक पहुंचने के लिए समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है। अब तक करीब 40 फीट खुदाई हो चुकी है। इसके बाद चट्टानों ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया जा रहा है। मौके पर 2 एंबुलेंस भी तैनात किए गए हैं।

मां ने बचाने की कोशिश की थी

भागीरथ के पिता प्रवीण देवासी, राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला है। इनका परिवार पिछले तीन दिन से इलाके में भेड़ चराने के लिए रुका हुआ था। परिजन के अनुसार, बच्चा दीवार के पास खेल रहा था। उसने पत्थर से बोरवेल का ढक्कन हटाया और बाल्टी समझकर पैर डाल दिया, जिससे वह सीधे अंदर गिर गया। मां ने उसे गिरते देखा और बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गहराई में नीचे जा चुका था।

Search

Archives