ओडिशा के बालासोर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सोमवार तड़के एनएच 16 पर दहिसादा के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में खराबी आ गई थी, तभी स्टील शीट से लदी एक लॉरी ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। यह दुर्घटना रात करीब एक बजे हुई।
टक्कर के कारण चलते ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार ट्रक के केबिन अंदर मौजूद तीन लोग दब गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और माना जा रहा है कि वे उत्तर प्रदेश के निवासी थे, क्योंकि वाहन उत्तर प्रदेश से आ रही थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।







