कोलकाता। प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. मणि छेत्री का उनके आवास पर 106 वर्ष की आयु में निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने बताया कि छेत्री को लगभग दो सप्ताह पहले गिरने के कारण सिर में चोट लगी थी और अस्पताल से घर लौटने के बाद वह अधिकतर समय बिस्तर पर रहे।
“अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनमें सुधार के लक्षण दिखाई दिए थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों में उनकी हालत धीरे-धीरे बिगड़ती चली गई और रविवार देर रात उनका निधन हो गया। 23 मई, 1920 को दार्जिलिंग में जन्मे छेत्री ने उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने से पहले 1944 में एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की। बाद में वे भारत लौट आए और एक हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में एक विशिष्ट करियर बनाया। इस क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें व्यापक मान्यता मिली।







