Home » लूट के 3 आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन, लोहे का रॉड व नगदी जप्त
जांजगीर-चांपा

लूट के 3 आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन, लोहे का रॉड व नगदी जप्त

जांजगीर-चांपा। अलकतरा थाना क्षेत्र के बिलासपुर मुख्यमार्ग NH ओवरब्रिज पर रस्ता रोककर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी अमन साहू (20) वर्ष, असिफ खान ( 21) वर्ष, प्रियांशु गांगुली (21) वर्ष को ढाई माह बाद 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन और लूट के नगदी रकम को जब्त किया गया है। तीनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

दरअसल ट्रक चालक रतन नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई की 14 अक्टूबर को चांपा के प्रकाश इंडस्ट्रीज से माल भरने के लिए ट्रक को लेकर अपने हेल्फर साथी के साथ गया हुआ था। जिसके बाद 15 अक्टूबर की रात लगभग 10 बजे अहमदाबाद गुजरात जाने के लिए निकला था इस दौरान रात 12-12.30 बजे बिलासपुर मुख्यमार्ग NH ओवरब्रिज के पास पहुंचा था उसी समय एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने पीछे से आकार ट्रक को रोकने के बाद तीन लोग बाहर निकले और गाली गलौज देने लगे।  कॉलर पकड़कर ट्रक से दोनों को नीचे उतार कर चाकू दिखाकर लोहे के रॉड से मारपीट करते गाड़ी के टूल बॉक्स में रखे 85 हजार रुपए नगदी रकम की लूट कर फरार हो गए थे।  जिसके बाद जांच पड़ताल शुरू की गई।

150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की तलाश : लूट की घटना के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी इस बीच सड़को दुकानों में लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की तलाशी ली गई, जिस पर संदेही छोटू खान, प्रियांशु गांगुली,अमन साहू के रूप में होने पर घेराबंदी कर तीनो को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर तीनो ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों के पास से 10 हजार रुपए और स्कॉर्पियो वाहन, एक लोहे का रॉड जब्त किया गया है।

Search

Archives