Home » बाइक सवारों ने दुर्घटना का बहाना बनाकर कैश वैन रोकी…फिर लूट लिए 14.60 लाख रूपए, सभी आरोपी फरार
दुर्ग-भिलाई

बाइक सवारों ने दुर्घटना का बहाना बनाकर कैश वैन रोकी…फिर लूट लिए 14.60 लाख रूपए, सभी आरोपी फरार

दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र में कैश वाहन से अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। शनिवार देर शाम कपसदा गांव स्थित गोयल स्कूल के पास बाइक सवार युवकों ने सड़क पर दुर्घटना का बहाना बनाकर कैश वैन रुकवाई और 14.60 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर पूरे मामले की जांच में जुटी है और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

Search

Archives