Home » नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
हरियाणा

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सिरसा। सिरसा में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने वेदवाला गांव के निरवैर नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की माता की शिकायत पर गत 17 सितंबर को आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित निरवैर को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भिजवाया जाएगा।

Search

Archives