Home » जम्मू पहुंचे अक्षय कुमार की गाड़ी ट्रैफिक पुलिस ने की सीज, ये है वजह
मनोरंजन

जम्मू पहुंचे अक्षय कुमार की गाड़ी ट्रैफिक पुलिस ने की सीज, ये है वजह

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार आज जम्मू  दौरे पर थे, जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में शिरकत की, लेकिन उनका यह दौरा एक वजह से चर्चा में आ गया है। दरअसल, जिस कार में अक्षय कुमार कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे, उस पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की और गाड़ी को सीज कर लिया।

पुलिस के मुताबिक कार में काले शीशे लगे थे, जो मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों के खिलाफ है। ट्रैफिक पुलिस ने इसे नियमों की स्पष्ट अवहेलना मानते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया। ट्रैफिक विभाग ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है, चाहे वह आम नागरिक हो या कोई सेलिब्रिटी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। हालांकि अक्षय कुमार की ओर से अब तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Search

Archives