वर्तमान समय में बहुत से लोग दांतों की परेशानी से जूझ रहे हैं। दांतों के प्रति सजग न रहने से दांतों में सड़न, दर्द व अन्य परेशानी पैदा हो रही है। गंदे और पीले दांत सिर्फ चेहरे की खूबसूरती को ही नहीं बिगाड़ते, बल्कि इस वजह से दांत भी कमजोर होने लगते हैं। दांतों पर प्लाक जमने से वे पीले होने लगते हैं और इस वजह से मुंह से भी बदबू आने लगती है।
0 दांतों के पीलेपन का कारण
- प्लाक का जमा होना: प्लाक एक चिपचिपी परत होती है जो बैक्टीरिया, भोजन के कणों और लार से बनती है। जब आप नियमित रूप से और सही तरीके से ब्रश नहीं करते, तो यह प्लाक दांतों पर जमा होता रहता है। प्लाक का लगातार जमाव दांतों को पीला बनाता है। इसके अलावा, यह मसूड़ों की बीमारियों और सांसों की दुर्गंध का भी कारण बन सकता है।
- टैनिन: कॉफी, चाय, और तंबाकू जैसे पदार्थों में टैनिन नामक रसायन पाया जाता है। यह टैनिन दांतों की बाहरी परत पर चिपक जाता है और धीरे-धीरे दाग पैदा करता है। ये दाग समय के साथ गहरे होते जाते हैं, जिससे दांत पीले दिखने लगते हैं। दांतों की नियमित और उचित सफाई न करने से भी प्लाक और दाग आसानी से जमा हो जाते हैं।
0 इन देसी उपाय को आज़माए :
- बेकिंग सोडा: पीले दांतों को चमकाने में बेकिंग सोडा बेहद फायदेमंद है। बेकिंग सोडा प्लाक हटाता है। मुंह में pH को संतुलित करने में मदद करता है और दांतों को सफ़ेद बनाने में बेहद सहायक है। ज़रा से नारियल में चुटकी भर हल्दी, टूथपेस्ट, आधा चम्मच नींबू का जूस और आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और इससे दांतों की सफाई करें।
- संतरे का छिलका: संतरे का छिलका भी पीले दांतों की छुट्टी कर देता है। संतरे के छिलके को सूखाकर उसका पाउडर बना लें। अब उस पाउडर से दांतों की सफाई करें। ऐसा करने से आपके पीले दांत दूध की तरह सफेद हो जायेंगे और मुंह से गंदी बदबू भी नहीं आयेगी।
- अमरूद और नीम के पत्ते: अमरूद और नीम के पत्ते पीले दांतों को सफ़ेद कर मुंह की गंदगी भी दूर करते हैं। अमरूद के ताजे पत्तों को चबाने या उबले हुए अमरूद के पत्तों से बने माउथवॉश का इस्तेमाल करने से दांतों को सफ़ेद करने में मदद मिल सकती है।
- नमक पानी के साथ करें कुल्ला- दांतों में सड़न और दर्द से निजात पाने के लिए सबसे आसान घरेलू उपाय है कि आप नमक पानी का घोल लेकर रोजाना कुल्ला करें। इस प्रक्रिया से दांतों में मौजूद बैक्टीरिया मर जाते हैं और मसूड़ों की सूजन भी काफी कम हो जाती है। ऐसे में आप को कुछ दिनों में ही दांतों के दर्द से निजात मिल जाता है।
- लहसुन का पेस्ट है कारगर- मुंह से बदबू और सड़न को रोकने के लिए लहसुन काफी कारगर है। इसके लिए आप लहसुन पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसे दर्द हो रहे दांतों पर लगा लें। इससे आपको जल्दी ही सड़न और सूजन से निजात मिल जाता है। आप लहसुन का पेस्ट बनाने की जगह इसे चबा भी सकते हैं।
डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। Today Studio लेख की पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।







