आप चावल से बनी खीर तो खाए ही होंगे, पर क्या कभी मखाने की खीर खाई है? यदि आपका जवाब नहीं में है, तो इसे भी अपनी डाइट में शामिल करें। कभी-कभी चावल की जगह मखाने की खीर भी खाएं। मखाने की खीर में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। आइए इस स्वीट डिश का सेवन करने के कुछ फायदों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
आसान बनाए वेट लॉस जर्नी- मखाने में कैलोरी की कम मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आप चावल की खीर की जगह मखाने की खीर का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा मखाने में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। यानी मखाने की खीर दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम कर सकती है।
हड्डियों को बनाए मजबूत – हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी कैल्शियम और फॉस्फोरस युक्त मखाने की खीर का सेवन किया जा सकता है। कुल मिलाकर पोषक तत्वों से भरपूर मखाने की खीर आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मखाने की खीर में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
एनर्जी बूस्टर और एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर- मखाना खीर एनर्जी देने वाला फूड है, जो दिनभर एक्टिव रहने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड्स स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं और एंटी-एजिंग गुण प्रदान करते हैं।







