Home » कोरबा रेलवे स्टेशन से बाइक पार, चोर सीसीटीवी में हुआ कैद
छत्तीसगढ़

कोरबा रेलवे स्टेशन से बाइक पार, चोर सीसीटीवी में हुआ कैद

कोरबा । कोरबा रेलवे स्टेशन से विगत रात 9 के लगभग एक टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल सीजी 12 एडब्ल्यू 9597 को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया। चोरी की पूरी घटना स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिमझिम बारिश के बीच कैसे आराम से अज्ञात युवक गाड़ी के पास पहुंचा और बड़ी आसानी से चोरी कर ले गया।

बाइक सीतामढ़ी निवासी राजू केन की बताई जा रही है, जो निहारिका क्षेत्र में सफाई ठेकेदार का सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि किसी कार्य से वह रेलवे स्टेशन गए थे और गाड़ी स्टेशन परिसर के बाहर खड़ी कर दी थी। जब काम निपटाकर वापस आया तो गाड़ी वहां से चोरी हो गई थी, जिसकी सूचना उन्होंने कोतवाली थाना में दे दी है।

Search

Archives