Home » घर पर फांसी के फंदे से लटकती मिली महिला आरक्षक की लाश, केशकाल थाने में थी पदस्थ
छत्तीसगढ़

घर पर फांसी के फंदे से लटकती मिली महिला आरक्षक की लाश, केशकाल थाने में थी पदस्थ

कोंडागांव। जिले के केशकाल थाने से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल यहां के थाने पदस्थ के महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर जान दे दी है।

बताया जा रहा है कि, महिला आरक्षक ने अपने हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के घर पर ही फंदा डाला और अपनी इहलीला ख़त्म कर ली। वह केशकाल थाने में तैनात थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामें के बाद शव को जब्त कर लिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। महिला पुलिस कॉन्स्टेबल ने किन वजहों से यह आत्मघाती कदम उठाया, इसकी जांच शुरू कर दी गई है, वही इस घटना से पुलिस महकमें में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है।

Search

Archives