Home » ऋषभ पंत ने कुछ इस अंदाज में मनाया शतक का जश्न, सबसे पहले हेलमेट उतारा उसके बाद…
खेल

ऋषभ पंत ने कुछ इस अंदाज में मनाया शतक का जश्न, सबसे पहले हेलमेट उतारा उसके बाद…

आईपीएल 2025 ऋषभ पंत के लिए बुरे सपने की तरह साबित हो रहा था। RCB के खिलाफ आखिरी लीग मैच से पहले पंत के बल्ले में मानो जंग लग हुआ था, वो एक-एक रन बनाने के लिए तरस रहे थे, लेकिन सीजन का अंत पंत ने धमाकेदार अंदाज में किया। आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ। इस मैच में लखनऊ को पहले बैटिंग करने का मौका मिला। पंत इस मैच में नंबर 3 पर बैटिंग करने उतरे और शानदार शतक लगाया।

ऋषभ पंत ने अनोखे अंदाज में मनाया शतक का जश्न- ऋषभ पंत ने इस मैच में चौका लगाकर 54 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। इस सेंचुरी के बाद उनके चेहरे पर अलग ही लेवल की खुशी झलक रही थी और वह काफी रिलैक्स नजर आए। पंत ने इस शतक का जश्न भी कुछ अलग अंदाज में मनाया। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने सबसे पहले हेलमेट उतारा और उसके बाद उन्होंने स्पाइडर मैन के अंदाज में Back Flip करके इस उपलब्धि को सेलिब्रेट किया। पंत के इस यूनिक सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Search

Archives