Home » भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच BCCI का बड़ा फैसला : आईपीएल 2025 का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
खेल

भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच BCCI का बड़ा फैसला : आईपीएल 2025 का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नई दिल्ली।   भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच BCCI ने बड़ा फैसला लिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को आईपीएल 2025 का सत्र बीच में ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इससे पहले, आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने गुरुवार रात बताया था कि मौजूदा स्थिति में आईपीएल का 18वां सत्र जारी रहेगा, लेकिन अब बोर्ड ने इसे स्थगित करने का फैसला किया है।

इससे पहले, धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला रद्द कर दिया गया था। फ्लड लाइट्स में खराबी के कारण मैच को रोका गया था और दर्शकों तथा खिलाड़ियों को मैदान से बाहर ले जाया गया था। बीसीसीआई ने बताया था कि धर्मशाला में तकनीकी खामी के चलते मैच रद्द किया गया है। हालांकि, गुरुवार से ही आईपीएल 2025 को लेकर संशय चल रहा था।

 

Search

Archives