
सक्ती। बाइक से परीक्षा दिलाने जा रहे छात्र को ट्रेलर चालक ने लापरवाहीपूर्व वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। घटना में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक छात्र कुर्दा का रहने वाला है जो बाइक से पिरदा परीक्षा दिलाने जा रहा था। इसी दौरान लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ट्रेलर चालक ने छात्र को अपनी चपेट में ले लिया। छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है वहीं फरार ट्रेलर चालक की पतासाजी शुरू कर दी है। काफी समझाईश के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।







