Home » बीजेपी विधायक के घर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश

बीजेपी विधायक के घर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उत्तरप्रदेश/लखनऊ। बीजेपी विधायक के फ्लैट में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना विधायक के हजरतगंज स्थित सरकारी आवास मंे देर रात हुई। घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि अंदर से दरवाजा बंद था तो टीम दरवाजे को तोड़कर कमरे के भीतर गई और फंदे से शव को नीचे उतारा। मामले में जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह पूरी घटना लखनऊ की बीकेटी सीट से विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास की है।

दरअसल हजरतगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि उक्त आवास में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। ऐसे में दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा कि एक युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ है जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे नीचे उतारा। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

मृतक का नाम श्रेष्ठ तिवारी बताया जा रहा है। 24 साल का श्रेष्ठ बाराबंकी के हैदरगढ़ का रहने वाला था। वह बीकेटी विधायक के लिए मीडिया टीम में काम करता था।। पिफलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं मामले में परिजनों ने श्रेष्ठ तिवारी की गर्लफ्रेंड के खिलाफ शिकायत की है। श्रेष्ठ के भाई ने गर्लफ्रेड पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद भाई ने आत्महत्या की है।

Search

Archives