मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाले मामले ने लोगों को चौंका दिया है, जहां एक युवक को शादी की पहली रात को पता चला कि वह जिस महिला को अपनी दुल्हन बनाकर घर लाया है, वह किन्नर है। इस खुलासे के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं और परेशान युवक ने थाने में शिकायत देकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 25 मार्च को थाना बिछवां क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ बड़े धूमधाम से संपन्न हुई थी। शादी समारोह हंसी-खुशी के माहौल में पूरा हुआ। अगले दिन जब युवक अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर घर लाया, तो घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे और खुशियां छाई हुई थीं। परिवार के सदस्य नवविवाहिता का स्वागत कर रहे थे।







