Home » मेंथा प्लांट के टैंक की सफाई करने उतरे दो सगे भाइयों की दम घुटने से मौत, एक की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश

मेंथा प्लांट के टैंक की सफाई करने उतरे दो सगे भाइयों की दम घुटने से मौत, एक की हालत गंभीर

बदायूं । फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी में शुक्रवार सुबह मेंथा प्लांट के टैंक की सफाई करने गए दो सगे भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि तीसरा भाई बेहोश हो गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर किया गया है।

मेंथा फसल की पेराई शुरू करने और फैक्ट्री चालू करने की तैयारी के लिए प्लांट मालिक तीनों भाई मेंथा टैंक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान टैंक के भीतर जहरीली गैस बनने से एक-एक कर तीनों भाई अंदर चले गए और हादसे का शिकार हो गए। घटना में 32 वर्षीय जयवीर और 22 वर्षीय राजेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 वर्षीय पोंटी बेहोश हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

Search

Archives