Home » ट्रेनी एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश, निर्माणाधीन हाईवे पर गिरा, महिला पायलट घायल
उत्तर प्रदेश

ट्रेनी एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश, निर्माणाधीन हाईवे पर गिरा, महिला पायलट घायल

उत्तर प्रदेश / कासगंज। सोमवार को एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। ट्रेनी एयरक्राफ्ट अचानक निर्माणाधीन हाईवे पर जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ये हादसा कासगंज के क्यामपुर बहेडिया भड़रिया क्षेत्र में हुआ है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है। क्रैश हुए एयरक्राफ्ट को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हुई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की टीम भी तैनात की गई है। एयरक्राफ्ट दुर्घटना की सूचना संबंधित विमानन अधिकारियों को दे दी गई है।  प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। तकनीकी खराबी या अन्य किसी कारण से दुर्घटना हुई है। इसकी जांच की जा रही है।

निर्माणाधीन हाईवे पर एयरक्राफ्ट के गिरने से बड़ा हादसा टला :  प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। राहत की बात यह रही कि एयरक्राफ्ट निर्माणाधीन हाईवे पर गिरा, जिससे आसपास मौजूद लोगों और वाहनों को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल पुलिस, प्रशासन और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

Search

Archives