झांसी। सीपरी बाजार इलाके में एक के बाद एक हुई कई चोरियों का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। चोरी के पीछे कानपुर कमिश्नरेट में तैनात एक हेड कांस्टेबल के सगे भाई और उसके पिता की मुख्य भूमिका सामने आई। पुलिस ने सिपाही के भाई, पिता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही के पिता के पास से चोरी के करीब 15 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है।
सिपाही का भाई गैंग का मास्टर माइंड
एसएसपी के अनुसार दीपक यादव उर्फ बटलर गैंग का मास्टर माइंड है। दीपक के खिलाफ विभिन्न थानों में 26 केस दर्ज हैं। टॉप टेन बदमाशों में भी वह शामिल है। उसका सगा भाई कानपुर कमिश्नरेट में हेड कांस्टेबल है। उसकी संपत्ति की जांच के लिए आला अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। दीपक और उसके दो साथियों ने सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में चोरी की 6 वारदातों को अंजाम दिया।







