Home » समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी पर लगे भ्रष्टाचार के दाग
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी पर लगे भ्रष्टाचार के दाग

रायबरेली। जिला विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। इसमें जिला विकास अधिकारी व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को शामिल किया गया है।

सीडीओ ने जांच टीम से 7 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है। पिपरी गुरुबक्शगंज निवासी विजय प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ सात बिंदुओं पर शिकायती पत्र दिया था, जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा कि समाज कल्याण विभाग के तहत संचालित जयप्रकाश नारायण विद्यालय में सामान क्रय के लिए बार-बार एक ही फर्म को काम दिया गया है, जो कि विभाग के बाबू मुकेश सिंह के रिश्तेदार की है। कार्यालय में वृद्धावस्था पेंशन व पारिवारिक लाभ जैसी योजनाओं के लिए लाभार्थियों से सुविधा शुल्क वसूला जाता है, निहास्था व जड़ावगंज की जमीनों पर फसलें उगवाकर पैसा समाज कल्याण अधिकारी बाबू मुकेश के माध्यम से ले रही हैं।

तीन विद्यालयों की कैटरिंग का टेंडर एक ही फर्म को बार-बार दिया जा रहा है, उसको भुगतान के लिए 10 प्रतिशत का कमीशन लिया जा रहा है, छात्रावासों में दो साल के भीतर कराए गए सभी कार्य बोगस हैं, कमीशन लेकर इन कार्यों का भुगतान कर दिया गया है।

Search

Archives