Home » ससुराल पहुंचकर अजीब जिद करने लगा जीजा, सबके उड़े होश, साली ने बुला ली पुलिस
उत्तर प्रदेश

ससुराल पहुंचकर अजीब जिद करने लगा जीजा, सबके उड़े होश, साली ने बुला ली पुलिस

मंडी धनौरा। मंडी धनौरा में एक जीजा ससुराल पहुंचकर अजीब सी जिद करने लगा। जीजा अपनी साली से शादी करने की जिद पर अड़ गया। साली के प्यार में दीवाने हुए जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला उस समय सुर्खियों में आया, जब आरोपी अपनी ससुराल पहुंचा और वहां साली से शादी की जिद पर अड़ गया। लोगों के समझाने पर भी वह नहीं माना।

संभल के थाना नखासा स्थित गांव फतेहपुर देवा निवासी आस मोहम्मद की ससुराल थाना क्षेत्र के एक गांव में है। वह काफी समय से अपनी साली के प्रति आकर्षित था। मंगलवार को वह अचानक ससुराल पहुंचा और साली से शादी कराने की जिद पर अड़ गया। स्वजन ने उसे रोका तो वह झगड़े पर उतारू हो गया। इसके बाद स्वजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Search

Archives