Home » बड़ा हादसा टला: चलती कार के ऊपर गिरा लोहे का पिलर, सिपाही हुआ घायल
उत्तर प्रदेश देश

बड़ा हादसा टला: चलती कार के ऊपर गिरा लोहे का पिलर, सिपाही हुआ घायल

मोदीपुरम-मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में रुड़की रोड स्थित रैपिड एक्स के निर्माणाधीन डोरली स्टेशन के पास चलती कार के ऊपर लोहे का भारी भरकम गार्डर गिर गया। यह गार्डर कार के पिछले हिस्से पर गिरा। कार में चालक सिपाही मौजूद था, जो घायल हो गया।
हादसा रविवार सुबह लगभग 7.30 बजे एमइएस कॉलोनी में हुई है। आरआरटीएस वायडक्ट बनाने के क्रम में लॉन्चिंग गैंट्री का एक साइड बीम नीचे गिर गया। यह पार्ट एक कार के पिछले हिस्से पर गिरा, जिस वजह से कार चालक को भी जोर का झटका लगा, जिसे पास के एसडीएम हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

निर्माण कार्य में जुटे कर्मचारियों ने किसी तरह घायल सिपाही को कार से बाहर निकाला। एसडीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उनकी उपचार कराया गया। गनीमत रही कि गार्डर कार के पिछले हिस्से पर गिरा वरना, बड़ा हादसा हो सकता था। इस बीच रुड़की रोड पर जाम भी लगा। क्रेन से गार्डर को हटाया गया।

गांव से मोदीपुरम जा रहे थे

मेडिकल थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी अमित शर्मा पुत्र ओमप्रकाश उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात है। फिलहाल अमित शर्मा की पोस्टिंग फिरोजाबाद में है। रविवार सुबह सात बजे वह अपनी आई-10 कार से अपने गांव से मोदीपुरम की तरफ जा रहे थे। जब वह डोरली स्टेशन के पास पहुंचे, तभी अचानक एक पिलर अचानक से उनकी कार के पिछले हिस्से पर गिर गया। पिलर गिरने से वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। अमित शर्मा के कंधे में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। थाना पल्लवपुरम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और कार को थाने पहुंचवाया। थानाध्यक्ष पल्लवरम राजेश कंबोज का कहना है कि रैपिड एक्स का लोहे का गार्डर कार के ऊपर गिर गया था। सिपाही के कंधे में चोट लगी है। जिसका उपचार कराया गया है, जो खतरे से बाहर है।

Search

Archives