Home » सौतेली बेटी को डरा धमकाकर कई दिनों तक करता रहा दुष्कर्म… दरिंदे बाप को मिली ऐसी सजा कि…
उत्तर प्रदेश

सौतेली बेटी को डरा धमकाकर कई दिनों तक करता रहा दुष्कर्म… दरिंदे बाप को मिली ऐसी सजा कि…

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की एक अदालत ने अपनी ही नाबालिग सौतेली बेटी को डरा धमकाकर उससे दुष्कर्म करने के मामले में एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को दोषी करार देते हुए 20 साल के कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

विशेष लोक अभियोजक विजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि 29 अगस्त 2021 को लहचूरा थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि प्रकाष आदिवासी नामक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्शीय सौतेली बेटी को डरा- धमकाकर कई बार दुश्कर्म किया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। वह पिछले करीब साढ़े चार साल से जेल में ही है।

कुषवाहा ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीष मोहम्मद नैयाज अहमद अंसारी की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी सौतेले पिता को 20 वर्श के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

Search

Archives