Home » सनी यादव हत्याकांड: सर्विलांस में तैनात कांस्टेबल सुनील यादव निलंबित, हत्यारोपियों की करता था मुखबिरी
उत्तर प्रदेश

सनी यादव हत्याकांड: सर्विलांस में तैनात कांस्टेबल सुनील यादव निलंबित, हत्यारोपियों की करता था मुखबिरी

कानपुर। आरोपियों की मुखबिरी करने वाले सर्विलांस में तैनात कांस्टेबल सुनील यादव को डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने निलंबित कर दिया है। दरअसल कांस्टेबल दबिश की कार्रवाई से पहले आरोपियों को सूचना दे देता था। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती थी तब तक आरोपी मौके से फरार हो जाते थे।

सुधांशु यादव उर्फ सनी यादव हत्याकांड के मामले में जांच में जुटी क्राइम ब्रांच ने हत्याकांड में शामिल सौतेली मां रोजी व मामा गोलू को बीते रविवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नामजद अन्य आरोपी पिता राजेश कुमार, बाबा गंगा सहाय, सौतेला भाई रिहांश व सौतेला नाना जनवेद फरार चल रहे थे।

सूचना मिली कि फरार आरोपी इटावा में कहीं छिपे हैं। क्राइम ब्रांच की टीम जब तक आरोपियों तक पहुंचते वह फरार हो जाते थे। शक होने पर डीसीपी क्राइम ने सर्विलांस में तैनात सभी पुलिस कर्मियों के मोबाइल की जांच की तो कांस्टेबल सुनील यादव के व्हाट्सएप कॉल में फरार आरोपियों के नंबर मिले। इनसे वह बातचीत करता था। डीसीपी ने जब कांस्टेबल से पूछताछ की तो उसने लोकेशन बताने की बात स्वीकार की।

Search

Archives