Home » 10 रुपये का बिस्किट का पैकेट कितने का … वाले शादाब जकाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

10 रुपये का बिस्किट का पैकेट कितने का … वाले शादाब जकाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मेरठ। ’10 रुपये का बिस्किट का पैकेट कितने का है’ वीडियो से चर्चा में आए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शादाब जकाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यू-टयूबर शादाब जकाती ने हापुड़ रोड पर ज्वेलरी शोरूम खोला है। रविवार को इसका उद्धाटन किया। इसमें कई प्रसिद्ध यू-टयूबर व लोग शामिल हुए। इसी के चलते भारी भीड़ जुटी। आवागमन बाधित हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंची।

हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने जाम खुलवाया। एसपी सिटी के आदेश पर रात में शादाब जकाती के खिलाफ बिना अनुमति कार्यक्रम करने और रोड जाम करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

हापुड़ रोड पर वर्ल्ड स्कवायर में शादाब जकाती के जकाती ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने किया। इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ यहां एकत्र हो गई। इससे रास्ता जाम हो गया। सेल्फी और वीडियो यहां लोग बना रहे थे। जाम व भीड़ की सूचना पुलिस को दी गई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने नौचंदी पुलिस को तत्काल मौके पर भेजकर जांच के आदेश दिए। नौचंदी और यातायात पुलिस ने जाम खुलवाया। एसपी सिटी के आदेश के बाद शास्त्रीनगर चौकी प्रभारी हेमंत सागर ने नौचंदी थाने में शादाब जकाती और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें उस पर रास्ता रोकने, जाम लगाने और बिना अनुमति कार्यक्रम का आरोप लगाया है।

Search

Archives