उत्तरप्रदेश। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पाकिस्तान के पास चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। इसके कारण उत्तर प्रदेश में 15 से 17 अक्तूबर के दौरान मौसम बदलने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार तड़ित झंझावात व वज्रपात के साथ कहीं-कहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आने वाले 15-16 अक्तूबर की सुबह तक बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली और आसपास बिजली गिरने के आसार हैं। साथ ही इन जगहों पर बारिश भी हो सकती है।







