Home » X बनेगा ‘सुपर एप’, ट्रेडिंग और इनवेस्टमेंट से लेकर शॉपिंग तक की मिलेगी सुविधा
टेक न्यूज़

X बनेगा ‘सुपर एप’, ट्रेडिंग और इनवेस्टमेंट से लेकर शॉपिंग तक की मिलेगी सुविधा

एलन मस्क (Elon Musk) अपनी सोशल मीडिया कंपनी X को अब एक सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म तक ही सीमित रखना नहीं चाहते। एलन मस्क X को अब एक सुपर एप बनाना चाहते हैं। जिसमें यूजर्स को न केवल पोस्ट करेंगे, बल्कि एक ही प्लेटफॉर्म पर पेमेंट, शॉपिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, चैट सहित कई तरह के काम कर पाएंगे।

कंपनी की सीईओ लिंडा याकारिनो ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इसका खुलासा किया है। उनके मुताबिक  यूजर्स जल्द ही X पर निवेश और ट्रेडिंग जैसे फाइनेंशियल एक्टिविटीज करने में भी सक्षम होंगे।

X बनेगा सुपर एप- याकारिनो के अनुसार, कंपनी इस साल के अंत तक ‘X क्रेडिट या डेबिट कार्ड’ लॉन्च करने की योजना पर भी काम कर रही है। यह एलन मस्क के उस विजन का हिस्सा है, जिसमें वे X को ‘सुपर एप’ या ‘एवरीथिंग एप’ के रूप में विकसित करना चाहते हैं, जिसमें चैटिंग, पेमेंट, वीडियो स्ट्रीमिंग, ई-कॉमर्स और अब फाइनेंशियल सर्विसेज जैसी सभी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलें।

चाइनीज एप की तर्ज पर विकसित होगा ‘एक्स’- मस्क ने अप्रैल 2022 में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था और बाद में इसका नाम बदलकर X (एक्स) कर दिया। वे लंबे समय से चीन के WeChat एप की तर्ज पर X को एक मल्टी-फंक्शनल एप में बदलने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में X और पेमेंट्स कंपनी Visa के बीच पार्टनरशिप भी सामने आई थी, जिसके तहत X के यूजर्स के लिए डायरेक्ट पेमेंट सॉल्यूशंस की सुविधा दी गई है।

Search

Archives